Top Scoping
Join This Site
जोड़ों का दर्द (आर्थराइटिस) के आरामदायक घरेलू उपचार

जोड़ों का दर्द (आर्थराइटिस) के आरामदायक घरेलू उपचार



इसे आयुर्वेद में गठिया के नाम से भी जाना जाता है | आयुर्वेदानुसार शरीर में वात तत्त्व की अधिकता के कारण ये रोग होता है | अर्थराइटिस अधिकतर उम्रदराज लोगों में देखा जाता है | इस रोग के होने पर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा आवश्यकता से अधिक हो जाती है | रोगी के जोड़ों में बहुत तेज दर्द होता है , उसे उठने- बैठने , यहाँ तक की घुटने मोड़ने में भी पीड़ा का अनुभव होता है |



उपचार एवं नुस्खे -

अदरक
अदरक का उपयोग अर्थराइटिस में बहुत ही फायदेमंद है | 100 से 150 ग्राम अदरक को कुछ दिन किसी भी रूप में अपनी दिनचर्या में शामिल करें | चाहे तो इसे सूप , सलाद या जूस के साथ लें | कुछ ही दिनो में फायदा मिलेगा |

लहसुन -
लहसुन के रस में कपूर मिलाकर घुटनों पर मालिश करें | दर्द में रहत मिलेगी | ज्यादा तकलीफ होने पर अजवाइन एवं लहसुन को जलाकर सरसों के गरम तेल में डाल दें | इस प्रयोग से दर्द में काफी आराम मिलता है |

एलोवीरा
एलोवीरा अर्थात घृतकुमारी का रस जोड़ों के दर्द में बहुत असर करता है | रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें | यह जोड़ों को मजबूत करता है |

कनेर का प्रयोग
कनेर के पत्तों को गर्म पानी में अच्छी तरह उबाल लें | इसमें मीठा तेल मिलाकर लेप बना लें | इस लेप को घुटनों पर लगाएं | इस प्रयोग से दर्द में काफी आराम मिलता है |

अन्य उपाय -
पीने के लिए तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी प्रयोग करें | नारियल की गिरी खाना शुरू करें | पेट साफ़ रखें , वजन घटायें , घुटनों की एक्सरसाइज डॉक्टरी परामर्श से करें | इन उपायों से आप काफी आराम पा सकते हैं |

पोस्ट की गयी यह जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।