Top Scoping
Join This Site
कामदेव वशीकरण मन्त्र

कामदेव वशीकरण मन्त्र

कामदेव वशीकरण मन्त्र

क्या किसी को वशीभूत करने के लिए कामदेव वशीकरण मंत्र का प्रयोग करना चाहते है? स्त्री-पुरुष के बीच आपसी प्रेम, सौंदर्य और काम भावना के प्रति आकर्षण के लिए कामदेव को याद किया जाता है। कामदेव को लेकर हमारे धार्मिक ग्रंथों में कई मान्याताएं हैं और इनके संबंध भगवान शिव, ब्रह्मा, गंधर्व के अतिरिक्त प्रेम व आकर्षण की देवी रति के साथ बताए गए हं। कामदेव से जुड़ी कई पौराणिक गाथाएं भी मशहूर हैं, तो इनकी आराधना स्त्री-सम्मोहन या वशीकरण के लिए श्रेष्ठ बताया गया है, तो इसके लिए खास मंत्रजाप की महत्ता बताई गई है।

कामदेव वशीकरण मन्त्र
कौन हैं कामदेव?
अथर्ववेद के अनुसार ‘काम’ का अर्थ कामेच्छा या आकर्षण से है तो ‘देव’ का अर्थ विशिष्ट शख्सियत से होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कामदेव भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के पुत्र हैं, जिनका विवाह रति के साथ हुआ। रति को सौंदर्य, सम्मोहन और प्रेम की देवी कहा गया है। कामदेव को ही अर्धदेव या गंधर्व भी कहा गया है, जिन्हें स्वर्गलोक के वासियों में कामेच्छा जगाने का उत्तरदायित्व सौंपा गया था।
शिव महापुराण की एक कथा के अनुसार भगवान शिव की पत्नी सती ने अपने पिता के द्वारा पति के अपमानित होने पर यज्ञ की अग्नि में आत्मदाह कर लिया था। सती की मृत्यु के बाद भगवान शिव काफी आहत और विचलित होने के बाद सभी तरह के बंधनों और रिश्ते-नाते को तोड लिया था। तमाम सांसारिक मोह-माया को त्यागकर तप में लीन हो गए थे। उनके इस तप को कामदेव ने ही अपने तीर से भंग किया था और उनमें देवी पार्वती के प्रति वशीकरण की भावना विकसित की थी।
कामदेव का संबंध भले ही प्रेम और कामेच्छा से हो, लेकिन जीवन में इनकी सकारात्मक भूमिका को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। यह कह सकते हैं कि कामदेव व्यक्ति को न केवल ऊर्जान्वित करने वाले देव हं, बल्कि इनकी उपयोगिता और उपस्थिति संबंध के तकाजे पर सम्मोहन को भी परिभाषित करता है। पश्चिमी देशों में क्यूपिड और यूनानी देशों में इरोस के नाम से प्रेम का प्रतीक माने गए कामदेव ही हैं, जिन्हें हिदूं ग्रंथों में प्रेम और सम्मोहन के देवता की संज्ञा दी गई है।
क्या है कामदेव वशीकरण मन्त्र?
सुंदर ताते जैसा दिखने वाले पक्षी के सुनहले पंखों पर सवारी करने वाले कामदेव सुदर्शन युवक की तरह दिखते हैं, जो अपनी हाथों में मोहक और मादक सुगंधों वाले फूलों के वाण लिए होते हैं। उनके इसी स्वरूप के अनुसार उनमें विपरीत लिंग के व्यक्ति को अकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। प्रेम को या फिर परिणय के उपरांत बने वाले नए संबंध में मधुरता लानी हो, कामदेव की उपासना को महत्वपूर्ण माना गया है। यह तंत्र-मंत्र विज्ञान से संभव हो पाता है। यह कहा जा सकता है किसी प्रेमिका या पत्नी को वश में करने के लिए कामदेव एकमात्र अनूठे और सर्वज्ञेष्ठ देवता हैं।
कामदेव वशीकरण मंत्र साधना 
कामदेव की आराधना उनके क्लं मंत्र से की जाती है। इस मंत्र को अनुष्ठानिक विधियों के अनुसार उपयोग करने पर मनोवांछित लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। कामदेव के क्लीं मंत्र का प्रतिदिन पाठकर  सामने वाले व्यक्ति के मन-मस्तिष्क में मनोवांछित संवेदना जागृत की जा सकती है। इससे उत्पन्न संवेदनशीलता से न केवल भावनात्मक सम्मोहन होता है और वे दूसरे की प्रशंसा करने लगते हैं, बल्कि स्त्री-पुरुष के बीच शारीरिक आकर्षण भी बढ़ता है।
इसके मंत्र का जाप 21 दिनों तक 108 बार सूर्योदय से पहले और रात्री में करने की सलाह दी जाती है। सच्चे मन और ध्यान से जाप करने से कामदेव मंत्र की सिद्धि हो जाती है, जिससे न केवल किसी व्यक्ति को आकर्षित किया जाता है, बल्कि उसके सम्मोहन या वशीकरण को बनाए भी रखा जा सकता है। परंतु हां, कुछ आवश्यक शर्तों के तौर पर मंत्र जाप के दिनों में शाकाहारी भोजन करना आवश्यक है।
मंत्र जाप की समाप्ति के बाद पूर्णहुती हवन, तर्पण और मर्जन के द्वारा विधि-विधान के साथ किया जाता है। जाप के क्रम में प्रिय व्यक्ति की पसंद का फल या कोई मिठाई रखें तथा अभिमंत्रित खाने की वस्तु को सम्मोहन किए जाने वाले व्यक्ति को खिलाएं। इसका चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलता है। इसके प्रयोग की खास बात यह है कि इसका किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है।
कामदेव वशीकरण का मुख्य मंत्र इस प्रकार हैः-
ओम नमो भगवते काम-देवाय श्रीं सर्व-जन-प्रियाय
सर्व-जन-सम्मोहनाय
ज्वल-ज्वल, प्रज्वल-प्रज्वल, हन-हन, वद-वद, तप-तप,
सम्मोहय-सम्मोहय, सर्व-जनं मे वशं कुरु-कुरु स्वाहा।
यह मंत्र इतना अधिक प्रभावशाली है कि इसके प्रतिदिन छह हजार बार जाप करने से शुत्र या फिर लंबे समय से रूठी पत्नी या गलतफहमी की शिकार हुई प्रेमिका तक को वशीभूत किया जा सकता है। इस मंत्र की कुछ खूबियां इस प्रकार हैंः-
  • प्रेमियों को इस मंत्र से न केवल समस्त वाधाएं दूर करने में मदद मिलती है, बल्कि उनका प्रेम वासना रहित निश्छलता लिए हुए सभी के द्वारा सहर्ष स्वीकार्य होता है। यह कहें कि उनके प्रेम-संबंध की विश्वसनीयता बढ़ जाती है और पारिवारिक-सामाजिक प्रतिष्ठा में कोई कमी नहीं आती है।
  • यदि आप विपरीत लिंग के प्रिय व्यक्ति को आकर्षित करना चाहते हैं तो इस मंत्र का नियमित कम-से-कम 11 बार या 108 बार जाप कर सकते हैं।
  • दांपत्य जीवन में तनाव और अनावश्यक झगड़े से आई रिश्ते की कड़वाहट को इस सिद्ध मंत्र के जाप से खत्म किया जा सकता है।
  • कामदेव वशीकरण मंत्र के द्वारा यौन क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। कामदेव का शाबर मंत्र से शुक्र ग्रह को शक्तिशाली प्रभाव का बनाया जा सकता है तरे कामदेव को खुश किया जा सकता है। वह मंत्र हैः- ओम नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहाः। ऐसा विश्वास है कि इस मंत्र से न केवल जीवनसाथी के प्रति सम्मोहन शक्ति बढ़ती है, बल्कि यौन क्षमता में भी वृद्धि होती है।
  • यदि किसी को सुयोग्य जीवन साथी की तलाश हो तो वे इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। मंत्र हैः- ओम कामदेवाय विद्महेरति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंत प्रचोदयात। यह मंत्र दांपत्य मं प्रेम संबंध को भी प्रगाढ़ बनाता है।
  • रूठे हुए जीवनसाथी को मनाने के लिए तो यह मंत्र रामवाण की तरह कार्य करता है। यदि जीवनसाथी लाख मनाने पर भी मानने के तैयार नहीं हो उसकी आपके प्रति गलतफहमी दूर नहीं हो रही हो तब ऐसी स्थिति में जीवनसाथी के सामने जाएं। अपनी सच्ची भावना को प्रकट करें। संभव हो तो अपनी किसी भूल के लिए क्षमा मांगें। यह सब करने से पहले नीचे दिए गए मंत्र का प्रतिदिन दिन सुबह, दोपहर और रात्री में 108 बार जाप करें। ऐसा तबतक करें जबतक कि जीवनसाथी का दिल पिघल न जाए और आपके प्रति वह वशीभूत न हो जाए।
मंत्रः  ओम नमः काम-देवाय।
 सहल सहद्रश सहमसह लिए वन्हे धुनन जनमदर्शनं
उत्कण्ठितं कुरु कुरु, दक्ष दक्षु-धर कुसुम-वाणेन हन हन स्वाहाः

किसी को वशीभूत करने के लिए, पति पत्नी के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए, सौंदर्य के लिए , आपस में काम भावना जाग्रत करने के लिए कामदेव वशीकरण मंत्र का प्रयोग किया जाता है। इसके द्वारा किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित किया जा सकता है | कामदेव मंत्र का प्रयोग करने के लिए संपर्क करे और जाने प्राचीन  विधि से कैसे किसी को अपनी तरफ आकर्षित करे