Top Scoping
Join This Site
मानव शरीर के बारे में बत्तीस रोचक तथ्य

मानव शरीर के बारे में बत्तीस रोचक तथ्य

मानव शरीर के बारे में बत्तीस रोचक तथ्य जो जानकर आपको अचम्भा होगा


1- मानव शरीर में जीव्हा सबसे शक्तिशाली मांसपेशी (Muscle) होती है.
2- हमारी आंतों में 3 ट्रिलियन (3 लाख करोड़) बैक्टिरिया होते हैं।
3- सांयकाल की तुलना में आप प्रात:काल अधिक लंबे होते हैं।
4- आपका पेट हर तीन दिन में एक परत बनाता है, खुद को पचाने से बचाने के लिए।
5- आधे घंटे में मानव शरीर इतनी गर्मी पैदा करता है कि उससे एक गैलन पानी गर्म हो जाएगा।
6- आंख अकेला ऐसा मल्टीफोकस लेंस है जो केवल दो मिली सकेंड में एडजस्ट हो जाता है।
7- जिस हाथ से आप लिखते हैं, उस हाथ के नाखून अधिक तेजी से बढ़ते हैं।
8- एक नवजात शिशु एक मिनट में 60 बार सांस लेता है। जबकि एक किशोर 20 बार और एक युवा 16 बार।
9- मनुष्य के जांघों की हड्डियां, कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत होती है।
10- खाए गए भोजन को पचने में लगभग 12 घंटे लगते हैं।
11- 18 साल के बाद आपका दिमाग बढ़ना बंद कर देता है।
12- मानव खाए बिना कई हफ्ते गुजार सकता है, लेकिन सोए बिना केवल 11 दिन।
13- आदमी के शरीर में 60,000 किमी लंबीरक्त वाहिकाएं हैं।
14- एक आदमी के पूरे जीवन के दौरान 22 किलोग्राम डेड स्किन निकलती है।
15- किस करने से अधिक, हाथ मिलाते हुए जीवाणुओं का आदान-प्रदान होता है।
16- आपका दिल दिन में लगभग 1,00,000 बार धड़कता है।
17- एक भ्रूण केवल तीन महीने के अंदर अपने फिंगरप्रिंट प्राप्त कर लेता है।
18- लड़कों में लड़कियों के मुकाबले मुंहासे होने की ज्यादा संभावनाएं होती हैं।
19- मनाव भ्रूण संगीत सुनने के दौरान ज्यादा प्रतिक्रिया करता है।
20- एक स्वस्थ दिमाग 20 वाट तक बिजली पैदा कर सकता है।
21- दांतों में पाया जाने वाला अनेमल, शरीर का सबसे शक्तिशाली पदार्थ है।
22- हमारे कान 50,000 हर्ट्स तक की फ्रीक्वेंसी सुन सकते हैं।
23- फिंगरप्रिंट की तरह हर इंसान की अपनी टंगप्रिंट होती है।
24- एक दिन में किडनी आपके खून के 300 लीटर फिल्टर करती है।
25- मस्तिष्क के पॉवर सर्कल्स का सम्बन्ध हाथ पैर की उँगलियों से भी होता है।
26- मानव शरीर में 30,00,000 करोड़ लाल रक्त कणिकाएं होती हैं।
27- त्वचा में कुल 72 किलोमीटर नर्व होती है।
28- इंसान एक साल में औसतन 62,05,000 बार पलकें झपकाता है।
29- जब आप शर्माते हैं तो आपके गालों के साथ आपके पेट की परतें भी सिकुड़ जाती हैं।
30- सबकी अपनी एक यूनिक गंध होती है।
31- मानव मस्तिष्क एक मिनट में हजार शब्द पढ़ सकता है।
32- मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में अपनी उंगुलियां 2.5 करोड़ बार मोड़ता व सीधी करता है।